Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुधार अब मजबूरी नहीं, मजबूत दृष्टिकोण का हिस्सा हैं: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए अवसर पैदा कर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों और अवरोधों के बावजूद भारत अब थमने वाला नहीं है। मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत आज रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे, न थमेंगे। 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जब दुनिया में अलग-अलग तरह के रोडब्लॉक और स्पीड ब्रेकर हैं, तब ‘अनस्टॉपेबल इंडिया’ की चर्चा स्वाभाविक है।”

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत की प्रगति वैश्विक अवसरों का आकार तय कर रही है। मोदी ने कहा, “भारत अब ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। चिप से लेकर शिप तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत उभर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने अपनी वैक्सीन बनाकर और लोगों को टीका लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हर संकट को अवसर में बदला और हर भविष्यवाणी को गलत साबित किया है। इसी दृष्टि से आज हरित ऊर्जा से लेकर सेमीकंडक्टर उद्योग तक में बड़े निवेश हो रहे हैं। मोदी ने बताया कि हाल ही में गूगल ने भारत के एआई सेक्टर में 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय देश के कई राज्य माओवादी आतंक से प्रभावित थे, लेकिन सख्त नीतियों के कारण अब यह समस्या केवल 11 जिलों तक सिमट गई है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, “जो लोग संविधान की बात करते हैं, वही माओवादियों की रक्षा में लगे हैं। लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त होगा — यह मोदी की गारंटी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सुधार मजबूरी में किए जाते थे, लेकिन अब उन्हें मजबूत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमने हर रिस्क को रिफॉर्म में, हर रिफॉर्म को रेजिलिएंस में और हर रेजिलिएंस को रिवोल्यूशन में बदला है।”

नीति और प्रक्रिया के लोकतांत्रिकरण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने लोगों के जीवन में हस्तक्षेप कम कर प्रशासन को सरल बनाया है। उन्होंने ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म की सफलता का उदाहरण देते हुए बताया कि अब तक 42 करोड़ लोग इस ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा से लाभ उठा चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.