Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रामीण महिलाओं की उड़ान: आत्मनिर्भरता  से करोड़ों की आमदनी तक का सफर

Mandi, Dharamveer

आत्मनिर्भरता अब सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की पहचान बन चुका है। भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़कर प्रदेश की हजारों महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ के नारे को साकार कर रही हैं।

मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर लगे “माण्डव हिम ईरा आजीविका मेले” में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने स्थानीय उत्पाद बेचकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। कभी घर से बाहर निकलने में झिझकने वाली ये महिलाएं अब अपने उत्पाद देशभर के मेलों में प्रदर्शित कर रही हैं।बालीचौकी ब्लॉक की रीना देवी बताती हैं कि उनके क्लस्टर में 114 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो ऊनी कपड़े, शॉल, टोपियाँ, कमरी और चीड़ की पतियों से बने उत्पाद तैयार कर रहे हैं। कई समूह मधुमक्खी पालन और देसी घी उत्पादन से भी जुड़कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।रीना देवी के अनुसार, पिछले वर्ष शिमला समर फेस्टिवल में प्रदेश की महिलाओं ने लगभग 13 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।गोहर ब्लॉक की पवना कुमारी के अनुसार, उनके क्षेत्र के 149 महिला समूह सक्रिय हैं, जिनकी सदस्याएं अपने बनाए उत्पादों की बिक्री से प्रति महिला 15 से 20 हजार रुपये तक की मासिक आय अर्जित कर रही हैं।

करसोग ब्लॉक की तवारको देवी और गोपालपुर ब्लॉक की सीमा कुमारी ने एनआरएलएम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर देने के लिए सरकार का आभार जताया और भविष्य में ऐसे और मेले आयोजित करने की मांग की।निस्संदेह, सरकार की ये पहल न केवल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान भी दिला रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.