Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के नेता आज से बिहार चुनाव प्रचार में होंगे सक्रिय

नई दिल्ली | बिहार विधानसभा चुनाव में हरियाणा के नेताओं की सक्रिय भागीदारी शनिवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी आज दो विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे।

बीजेपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, सैनी दोपहर 1 बजे कटिहार विधानसभा और 3:15 बजे त्रिवेणीगंज विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था, जहां यमुना के पानी को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सैनी मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

जातीय समीकरण के अनुसार प्रचार अभियान

बीजेपी हरियाणा के नेताओं को बिहार में जातीय समीकरणों के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेज रही है। बिहार सरकार ने 2025 में गांधी जयंती के अवसर पर जातीय सर्वेक्षण का आंकड़ा भी जारी किया था। इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सरकार ने दो चरणों में जातीय सर्वेक्षण कराया था।

हरियाणा के अन्य नेताओं की चुनाव ड्यूटी

हरियाणा भाजपा के कई अन्य नेताओं को भी बिहार चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, बडखल विधायक धनेश अदलखा और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा शामिल हैं।

पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक सतीश फगाना, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा नेता रावे वतान और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता भी प्रचार अभियान में भाग लेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

महिला शिक्षिकाओं के लिए लाइलैक और पुरुष शिक्षकों के लिए हल्के नीले रंग की पोशाक तय शिमला, 10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री...

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, हड़ताली और निजी कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

Summer express , हिसार | शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में गुरुवार को कचरा उठान को लेकर हड़ताली महिला कर्मचारियों और निजी एजेंसी के जरिए काम कर रही महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हड़ताली कर्मचारियों पर...

हरियाणा में 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का...

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.