नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में आज एक बड़ा आग का हादसा हुआ। यह परिसर संसद भवन से मात्र 200 मीटर दूर है और कई राज्यसभा सांसदों का निवास स्थान होने के कारण अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और नुकसान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, आग की चपेट में आए इस वीवीआईपी क्षेत्र में सुरक्षा अधिकारी भी तैनात हैं और दमकल कर्मी पूरी मुस्तैदी से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।