Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव का असर क्रिकेट पर: ट्राई सीरीज से अफगानिस्तान बाहर, PCB ढूंढ रहा नई टीम

18 October, 2025

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट जगत पर साफ़ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान की हालिया एयर स्ट्राइक्स के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नवंबर में होने वाली पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टी20 ट्राई सीरीज से नाम वापस ले लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों समेत कई निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसी घटना के बाद अफगानिस्तान ने इस सीरीज से दूरी बना ली।

 कब होनी थी ट्राई सीरीज?

17 से 29 नवंबर तक यह टी20 फॉर्मेट की त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जानी थी, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें शामिल थीं। अफगानिस्तान के हटने के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुष्टि की है कि सीरीज तय समय पर ही आयोजित की जाएगी।

 PCB तलाश रहा है नई टीम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,

“अफगानिस्तान के हटने के बाद भी ट्राई सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। हम एक नई टीम को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।”

 श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज भी तय

पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में व्यस्त है। उसे 11 से 15 नवंबर के बीच श्रीलंका के खिलाफ एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी खेलनी है, जिसकी मेजबानी श्रीलंका करेगा। इस दौरे के बाद पाकिस्तान अपनी घरेलू ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.