Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सैनी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया दीपोत्सव

पंचकूला | दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ पंचकूला सेक्टर-15 स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आश्रम में दीप जलाकर शुभारंभ किया और वहां मौजूद वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने सभी को मिठाइयां बांटी, फुलझड़ियां जलाईं और साथ में दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों के आधार स्तंभ हैं। उनके आशीर्वाद से ही समाज और प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की संस्थाएं मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखती हैं और समाज को सेवा का संदेश देती हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी बुजुर्गों को उपहार भेंट किए और उनके साथ समय बिताया। माहौल में अपनापन और उत्सव का उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पार्षद जय कौशिक सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वृद्ध आश्रम में मुख्यमंत्री के आगमन से बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.