Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अकील अख्तर मौत मामला, परिवार के खिलाफ हत्या FIR दर्ज

पंचकूला | पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे, हाई कोर्ट वकील अकील अख्तर (35) की पंचकूला स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों में उनकी मौत को दवा की ओवरडोज से जोड़कर बताया गया था, लेकिन अब उनकी मौत से ठीक पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें अकील ने अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पूर्व DGP, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है।

परिवार और पृष्ठभूमि:

अकील के पिता, मोहम्मद मुस्तफा, 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और 2021 में DGP पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वे नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रह चुके हैं।

वायरल वीडियो में आरोप:

अकील अख्तर द्वारा वायरल वीडियो में उनके पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अकील ने अपने पिता पर एक “यंग लड़की” को फंसाने और अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता राज्य मशीनरी और गनमैन का इस्तेमाल कर उनकी एजेंसी से आने वाले पैसे जबरदस्ती ले लेते थे।

इसके अलावा, अकील ने अपनी बहन पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि परिवार में उन्हें धमकी दी जाती थी कि अगर विरोध किया तो झूठे रेप केस में फंसा दिया जाएगा। वीडियो में अकील ने स्पष्ट किया कि वह नशे में नहीं हैं और जो कुछ कह रहे हैं, वह सच है।

यह मामला अब पंजाब में कानून व्यवस्था और हाई प्रोफाइल राजनीतिक परिवारों के बीच गंभीर विवाद का रूप ले चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.