नई दिल्ली l मानसून लौट चुका है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने आगामी सप्ताह के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवात के कारण समुद्री तटों से लेकर देश के भीतरी हिस्सों तक तेज हवाओं और भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। अनुमानित रूप से लगभग 12 राज्यों में मौसम की स्थिति प्रभावित होगी।
अंडमान-निकोबार से चक्रवात की शुरुआत:
IMD ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। यह चक्रवात आज (21 अक्टूबर) से और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिम और उत्तर भारत तक देखने को मिल सकता है। प्रभावित राज्यों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। चेतावनी के बाद स्थानीय बंदरगाहों को खाली कराया जा रहा है।
राज्यों में अनुमानित मौसम:
- अंडमान-निकोबार: 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ और भारी बारिश (21-23 अक्टूबर)।
- तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश: 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली चमकना (20-24 अक्टूबर)।
- ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़: गरज और बिजली के साथ बारिश (20-24 अक्टूबर)।
- कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र: बिजली चमक और तूफान की आशंका (अगले 2 दिन)।
- उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर: गरज और बिजली के साथ बारिश (अगले कुछ दिन)।
अधिकारियों के अनुसार यह चक्रवात अंडमान-निकोबार से शुरू होकर केरल में प्रवेश करेगा और फिर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश तक व्यापक प्रभाव डाल सकता है। नागरिकों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है।