Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारी शैलजा का आरोप, भाजपा सरकार के सिस्टम की खुली पोल

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर “डिजिटल घोटाला” सुर्खियों में है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल में बड़े पैमाने पर साइबर ठगी और फर्जीवाड़ा हुआ है। भिवानी जिले में लगभग 7,780 किसानों की 1.5 लाख एकड़ से अधिक भूमि को साइबर ठगों ने अपने नाम पर दर्ज कर लिया, जबकि सिरसा में करीब 39,000 एकड़ फर्जी बाजरा पंजीकरण किया गया — जहां असल में फसल मौजूद ही नहीं थी।

शैलजा ने कहा कि किसानों की मदद के लिए शुरू की गई योजनाएं — ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ और ‘भावांतर भुगतान योजना’ — अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उनके मुताबिक, इन फर्जी पंजीकरणों के ज़रिए बोनस और मुआवज़े के करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा, “भिवानी और सिरसा जिलों में हुआ यह साइबर फर्जीवाड़ा भाजपा सरकार की डिजिटल लापरवाही और डेटा सुरक्षा की विफलता को उजागर करता है। हजारों किसानों की जमीन और फसलों का रिकॉर्ड ठगों के नाम पर दर्ज होना इस बात का सबूत है कि हरियाणा में निगरानी प्रणाली पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।”

कांग्रेस सांसद ने इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार की डिजिटल इंडिया की बातें अब खोखली साबित हो रही हैं। न किसानों को सुरक्षा मिली, न पारदर्शिता।”

शैलजा ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने जनता से इस फर्जीवाड़े और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.