Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के धामी में सजी अनोखी परंपरा — दीवाली के अगले दिन खेला गया ‘खूनी पत्थर मेला’

Shimla, Sanju

दीवाली के ठीक अगले दिन शिमला ज़िले के धामी के हलोग गांव में सदियों पुरानी अनोखी परंपरा के तहत ‘पत्थर मेला’ आयोजित किया गया। इस बार भी हजारों की संख्या में लोग मां भद्रकाली मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए और करीब 25 मिनट तक पत्थरों की बारिश चली। इस खेल में 60 वर्षीय सुभाष, कटैड़ू खुंद से, को पत्थर लगा और पारंपरिक मान्यता के अनुसार उनका खून मां काली को तिलक के रूप में चढ़ाया गया।

पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी थी। मौके पर एम्बुलेंस और चिकित्सा दल भी मौजूद रहे। इस खेल में केवल स्थानीय खुंद के पुरुषों को ही भाग लेने की अनुमति होती है — महिलाओं और बाहरी लोगों के लिए इसमें भागीदारी वर्जित है।

पत्थर खेल का इतिहास

करीब 400 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार, कभी धामी रियासत में महामारी और अनिष्ट घटनाओं से बचने के लिए नरबलि दी जाती थी। यह प्रथा रानी को स्वीकार नहीं थी, इसलिए उन्होंने इसे रोकने के लिए स्वयं सती होने का निर्णय लिया।सती होने से पहले रानी ने कहा था कि अब मानव बलि नहीं दी जाएगी — यदि मां काली को रक्त चढ़ाना है, तो वह पत्थर खेल के माध्यम से होगा। उसी स्थान पर आज ‘रानी का चौरा’ बना हुआ है, जहां हर वर्ष यह मेला आयोजित किया जाता है।

मां काली को अर्पित किया जाता है रक्त

रानी की इस परंपरा के तहत, आज भी लोग स्वेच्छा से पत्थर लगने की कामना करते हैं। उनका मानना है कि यदि उन्हें पत्थर लगता है और रक्त निकलता है, तो यह शुभ संकेत होता है और मां भद्रकाली उनसे प्रसन्न होती हैं।

क्या कहते हैं राजघराने और समिति के लोग

जगदीप सिंह राणा, राजघराने के उत्तराधिकारी ने बताया —यह हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। रानी की स्मृति में यह पत्थर खेल आयोजित किया जाता है और हर साल हजारों लोग इस परंपरा को निभाने आते हैं।”

रणजीत सिंह कंवर, जनरल सेक्रेटरी, मेला कमेटी धामी ने कहा कि मेले की शुरुआत भगवान नरसिंह मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ होती है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकलता है जो रानी के स्मारक तक पहुंचता है। वहां दोनों खुंदों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं।

सुभाष (कटैड़ू खुंद), जिन्हें इस वर्ष पत्थर लगा, बोले —“मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मां काली को अपने रक्त से तिलक चढ़ाने का अवसर मिला। जब तक जीवित हूं, इस परंपरा का हिस्सा रहूंगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.