कुरुक्षेत्र | जिले के लाडवा में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतक का शव लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल मोर्चरी हाउस में भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम आज दोपहर बाद किया जाएगा।
मृतक महिला की पहचान लगभग 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति से तलाकशुदा हो चुकी थी और अकेले रह रही थी। आरोपी नाबालिग बेटा अपने पिता के साथ रह रहा था, जबकि महिला का दूसरा बेटा विदेश में है।
एसएचओ सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस फरार नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना की गंभीरता को देखते हुए जल्द उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।