Facebook-f Youtube X-twitter

तरनतारन में विवाद ने ली जान: पूर्व सरपंच ने पंचायत सदस्य को गोली मारी

तरनतारन। दीवाली की रात जिला तरनतारन में एक बड़ा हिंसक विवाद सामने आया, जिसमें एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मामला थाना पट्टी के अंतर्गत गांव धगाणा का है, जहां पूर्व कांग्रेसी सरपंच सुखविंदर सिंह ने कथित तौर पर फायरिंग कर आम आदमी पार्टी की मौजूदा पंचायत सदस्य मनदीप कौर की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब आरोपी सुखविंदर सिंह अपने ट्रैक्टर पर तेज़ आवाज़ में गाने चला रहा था। शोर-शराबे का विरोध करते हुए पड़ोसी जतिंदर सिंह और उसके परिवार ने आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की राइफल से फायरिंग कर दी। गोली सीधे जतिंदर सिंह की पत्नी और पंचायत सदस्य मनदीप कौर को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल अवस्था में मनदीप कौर को तुरंत सरकारी अस्पताल पट्टी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी भट्टी लवकेश सैनी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके भाई लखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.