Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर मिनी सचिवालय बनेगा मॉडल भवन — 5 करोड़ से तैयार होगा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर


हमीरपुर मिनी सचिवालय बनेगा मॉडल भवन — 5 करोड़ से तैयार होगा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंट

Hamirpur, Arvind

जिला हमीरपुर का मिनी सचिवालय अब पूरी तरह नए रूप में नजर आने वाला है। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से इसके बाहरी हिस्से का कायाकल्प किया जाएगा, जबकि सचिवालय के शीर्ष तल पर 5 करोड़ रुपये की लागत से इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) का निर्माण प्रस्तावित है।

पीडब्ल्यूडी विभाग ने सचिवालय की बाहरी दीवारों, खिड़कियों और परिसर के डिज़ाइन व कलर कंबिनेशन का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मिनी सचिवालय की तीन मंजिलें अब चार मंजिला भवन में तब्दील होंगी। परिसर में एक स्टेज, पार्किंग, ओपन एयर जिम, चिल्ड्रन पार्क और विस्तारीकरण कार्य भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही पास स्थित बचत भवन का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।

नया रंगरूप और डिज़ाइन

डीसी अमरजीत सिंह ने बताया कि सचिवालय के बाहरी हिस्से के कलर कॉम्बिनेशन को आकर्षक रूप देने की योजना बनाई गई है—

  • फ्रंट पट्टी पर: क्रीम पाई शेड
  • खिड़कियों के नीचे: गार्डन मॉस शेड
  • पत्थर वाली दीवारों पर: स्मोकी ग्रे शेड
  • खिड़कियों की फ्रेम: क्रीम पाई शेड

उन्होंने कहा कि इस कायाकल्प के बाद हमीरपुर का मिनी सचिवालय पूरे प्रदेश के डीसी कार्यालयों के लिए एक “मॉडल” भवन बनकर उभरेगा।

सुविधाओं का विस्तार

उपायुक्त ने बताया कि बीते डेढ़ वर्ष में सचिवालय परिसर की आंतरिक शाखाओं का कायाकल्प पहले ही किया जा चुका है।
अब यहां नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है—

  • आधुनिक वेटिंग हॉल (50–60 लोगों की बैठने की सुविधा, बड़ी एलईडी स्क्रीन, रैडक्रॉस सोसाइटी की कैंटीन)
  • सीएम सैल में कॉरपोरेट स्टाइल काउंटर और सोफे
  • लाइसेंस ब्रांच, NIC कार्यालय और आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का नवीनीकरण
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर के मुख्य द्वार के सामने स्थापित
  • चिल्ड्रन पार्क, क्रैच, बैडमिंटन कोर्ट और ओपन एयर जिम जैसी नई सुविधाएं

उपायुक्त ने बताया कि हमीरपुर मिनी सचिवालय को आधुनिक स्वरूप में ढालने की दिशा में यह बड़ा कदम है। आने वाले समय में यह भवन नागरिक सुविधाओं और डिजास्टर प्रबंधन के लिए एक आदर्श केंद्र साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.