Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका ने प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर किया हमला

नई दिल्ली। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों से भरे एक जहाज को निशाना बनाया। कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम दो तस्करों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पुष्टि की है।

यह हमला ड्रग कार्टेल्स पर अमेरिका के चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। हेगसेथ के अनुसार, यह ड्रग तस्करी के खिलाफ समुद्री अभियान की आठवीं कार्रवाई है। इससे पहले सात ऑपरेशन कैरेबियन सागर क्षेत्र में किए जा चुके हैं।

ड्रग्स ऑपरेशन में अब तक 34 तस्कर ढेर

ड्रग्स की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चल रहे इस अभियान में अब तक 34 तस्कर मारे जा चुके हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हालिया कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहली बार प्रशांत महासागर क्षेत्र में की गई है, जहां से दुनिया भर में बड़ी मात्रा में कोकीन की तस्करी की जाती है।

कार्टेल अमेरिका पर युद्ध छेड़ रहे हैं” – अमेरिकी रक्षा मंत्री

पीट हेगसेथ ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “जिस तरह अल-कायदा ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी, उसी तरह ये ड्रग कार्टेल हमारे लोगों और हमारी सीमाओं को चुनौती दे रहे हैं। इन आपराधिक संगठनों को न कोई पनाह मिलेगी, न माफी — सिर्फ न्याय मिलेगा।” अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अब अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट्स के खिलाफ सीधे सैन्य स्तर पर कार्रवाई जारी रखेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.