Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, छह शहरों में ऑरेंज अलर्ट

पंजाब  | राज्य में पिछले 24 घंटों में औसत तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आगामी दिनों में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की बुधवार शाम 4 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के आठ प्रमुख शहरों में से छह में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है। इन छह जिलों में AQI 200 के पार है और इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बठिंडा का AQI 167 दर्ज किया गया, जबकि देर शाम रूपनगर का स्तर 59 रहा। मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे खराब मानी जा रही है।

सर्दियों में प्रदूषण का विज्ञान

सर्दियों में धरती की सतह पर मौजूद सड़कें, इमारतें और अन्य संरचनाएँ सूरज की गर्मी को रात में रिलीज करती हैं। यह गर्मी 50-100 मीटर ऊपर जाकर एक लॉकिंग लेयर बना लेती है, जिससे हवा ऊपर नहीं उठ पाती। इस कारण प्रदूषण वायुमंडल के निचले स्तर पर ही फंसा रहता है और स्मॉग एवं फॉग की समस्या बढ़ती है।

सल्फर ऑक्साइड, कार्बन ऑक्साइड और अन्य पार्टिकुलेट मैटर जैसे प्रदूषक पानी के संपर्क में आने पर मिट्टी में मिल जाते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दिवाली के बाद बारिश होती है, तो यह प्रदूषण कम करने में मदद कर सकती है। भारी प्रदूषण वाले इलाकों में एरियल वाटर स्प्रे और सड़क पर पानी का छिड़काव भी प्रभावी उपाय के रूप में अपनाया जाता है।

मौसम का पूर्वानुमान

आज पंजाब में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के बीच रह सकता है। अन्य शहरों में भी मौसम स्थिर रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.