Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब बस यूनियन चेतावनी: मांगें न माने तो चक्का जाम

चंडीगढ़ |  पंजाब में आधार कार्ड से बस सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के लिए चेतावनी भरी खबर है। राज्य में पंजाब रोडवेज़, पी.आर.टी.सी. और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों के समर्थन में बस सेवा बाधित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो राज्यभर के सभी बस डिपो में विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम किया जा सकता है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि हालात ऐसे ही रहे, तो पूरे पंजाब में बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।

शेरपुर चौक पर धरना प्रदर्शन

यूनियन की योजना के अनुसार आज दोपहर 12 बजे शेरपुर चौक, मेन हाईवे रोड पर धरना प्रदर्शन होगा। यूनियन के नेता शमशेर सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य आम जनता तक अपनी समस्याओं की आवाज़ पहुंचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समाधान नहीं निकाला, तो राज्यभर की बस सेवाएं रोक दी जाएंगी, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.