Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: फुटपाथ पर मिली युवक की लाश, सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें

गुरुग्राम | आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह आउटर रोड पर फुटपाथ के पास एक युवक का रक्तरंजित शव पाया गया। शव की स्थिति भयावह थी, चेहरे पर गहरी चोटें और मुंह कुचला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को सुबह सेक्टर-7 के प्लॉट नंबर-139 के सामने खून से लथपथ युवक के शव की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रात के समय किसी भारी वस्तु से युवक के सिर और चेहरे पर वार किया गया था। पास ही युवक की चमड़े की चप्पल भी पाई गई। शुरुआती अनुमान है कि युवक अपने किसी जानकार के साथ बैठा था और आपसी विवाद के दौरान हत्या की गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को मोर्चरी में भेजा। आसपास के कर्मचारियों और लोगों को दिखाया गया, लेकिन किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के धब्बे, संभावित हथियार के निशान और सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय यह इलाका सुनसान रहता है, इसलिए हत्या रात 1 से 3 बजे के बीच हुई हो सकती है।

जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की सूची मंगवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.