Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मोदी से बैठक में की चर्चा

नई दिल्ली |  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिंदे ने पीएम मोदी को शाल, पुष्पगुच्छ और संत तुकाराम महाराज की मूर्ति भेंट की। बैठक में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों से एकजुट रहने और गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने शिंदे परिवार को भी शुभकामनाएं दीं। बैठक में केंद्र-राज्य सहयोग, विकास परियोजनाओं और रणनीतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

महायुति और एनडीए विकास के एजेंडे पर एकजुट

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति और एनडीए विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ‘जमीनी स्तर के चुनाव’ करार देते हुए बताया कि सीट बंटवारे और रणनीति का अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिया जाएगा। शिंदे ने गठबंधन के भीतर संयम और सहयोग बनाए रखने की भी अपील की।

मोदी का मिशन’ पुस्तक का विमोचन

शुक्रवार को मुंबई राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों पर आधारित बधाई ग्रंथ ‘मोदी का मिशन’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधान परिषद सभापति राम शिंदे मौजूद थे।

समारोह में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना की। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भगवद् गीता के श्लोक ‘यदा यदा हि धर्मस्य’ का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी केवल भारत के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक विचार, प्रेरणा और राष्ट्रीय गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेतृत्व की प्रेरणा ईश्वरीय कृपा से संभव है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.