Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रम्प ने 2020 चुनाव में कथित धांधली की जांच की मांग

वॉशिंगटन l अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धांधली की न्याय विभाग (DOJ) से जांच की मांग की है। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास का “सबसे बड़ा स्कैंडल” बताया।

ट्रम्प ने मेल-इन और अर्ली वोटिंग को खत्म करने की भी अपील की और इसके स्थान पर वोटर आईडी को अनिवार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कैलिफोर्निया के प्रपोजल 50 की भी आलोचना की, जिसका उद्देश्य कांग्रेस के जिलों का पुनर्गठन करना है।

पूर्व राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर लिखा:

“2020 का राष्ट्रपति चुनाव, जिसमें धोखाधड़ी और चोरी हुई, हमारे देश का सबसे बड़ा स्कैंडल है। हमें उम्मीद है कि DOJ इसे अमेरिकी इतिहास के इस बड़े स्कैंडल के अनुसार गंभीरता से आगे बढ़ाएगा। नहीं तो यह फिर से मिडटर्म चुनावों में मुद्दा बन सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कोई मेल-इन या अर्ली वोटिंग नहीं, केवल वोटर आईडी को मान्यता दी जानी चाहिए। ट्रंप ने कैलिफोर्निया प्रपोजल वोट पर भी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि लाखों बैलेट “भेजे जा रहे हैं।”

हालांकि, 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के बाद उन्होंने बार-बार चुनाव में धांधली के दावे किए, जिन्हें अधिकारियों और अदालतों ने पूर्णतः खारिज कर दिया था। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मतपत्र पहल (Mail-in Voting) का समर्थन किया है, जिसकी वोटिंग 4 नवंबर को होने वाली है, जबकि अर्ली वोटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.