Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, SUV टक्कर से मचा हंगामा

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक भयावह सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार SUV ने एक मालवाहक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघौरी वार्ड में हुआ।

पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी यात्री

पुलिस के मुताबिक, बोरिया-बगोद गांव के लगभग 17 लोग बैजलपुर गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर मालवाहक वाहन से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार SUV ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जीवन साहू (27) गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

आरोपी चालक फरार, घर के बाहर मिली कार

घटना के बाद SUV चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को बाद में वह गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी मिली। जांच के दौरान पता चला कि SUV मालिक का नाम बलमीत सिंह सलूजा है, जो एक स्थानीय व्यवसायी हैं। पुलिस ने उनके बेटे पर आरोपी चालक होने का शक जताया है और पूछताछ के लिए बलमीत सिंह को हिरासत में लिया है।

आरोपी के घर पर तोड़फोड़, सड़क जाम

हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने वहां खड़ी कार और मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साई भीड़ ने युवक के शव को नेशनल हाईवे-30 पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा। लोग आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शहर में बंद का आह्वान

प्रदर्शन के बाद मंगलवार को बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बेमेतरा के एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.