Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सैलानियों से गुलजार हुए पर्यटन स्थल मनाली.. फिर लौटी रौनक

Kullu, Manminder Arora 

आपदा के बाद एक बार फिर पर्यटन नगरी मनाली मुस्कुरा उठी है। अब सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है और सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी और रोहतांग दर्रा जैसे पर्यटन स्थल फिर से पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं।

होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जिससे पर्यटन कारोबारियों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी चालकों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। मनाली उपमंडल में पंजीकृत 1009 होटल और 302 होमस्टे से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है।पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी साहसिक गतिविधियां सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। इन दिनों ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का खूब आनंद लिया जा रहा है।गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अक्टूबर माह में ही बर्फबारी हो चुकी है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को और बल मिला है।

होटल संचालक धर्मपाल शर्मा ने कहा कि “सरकार की तत्परता और कुशल योजना से मनाली के पर्यटन कारोबार को पुनर्जीवित किया गया है।मनाली के माल रोड स्थित व्यवसायी मिथलेश कुमार का कहना है कि “सड़कों की त्वरित बहाली और वोल्वो बसों की आवाजाही से सैलानियों का विश्वास लौटा है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।”

तोरुल एस. रवीश, उपायुक्त कुल्लू ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि मनाली आने वाले सैलानियों को हर संभव सुविधा मिले। स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यटन उद्योग की निरंतरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.