Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इतिहास रचेगी राष्ट्रपति मुर्मू, अंबाला में भरेंगी राफेल उड़ान

अंबाला |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं, जहां वह अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरेंगी। उनके आगमन को देखते हुए एयरफोर्स स्टेशन और आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन ज़ोन घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी, एयरफोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात हैं।

दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह 8 बजे अंबाला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू को एयरफोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण करेंगी। कार्यक्रम के दौरान वह वायुसेना के अधिकारियों और जवानों को संबोधित भी करेंगी। अनुमान है कि उनके संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा आधुनिकीकरण और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। तब उन्होंने वायुसेना की कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की थी। माना जा रहा है कि राफेल उड़ान अनुभव के जरिए वह भारतीय वायुसेना में बढ़ती शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश देंगी।

कार्यक्रम के मद्देनजर वायुसेना स्टेशन में सुरक्षा प्रोटोकॉल को और कड़ा किया गया है। परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.