Facebook-f Youtube X-twitter

NHAI को नोटिस, बहादुरगढ़ में बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती शुरू

बहादुरगढ़ |  औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ की वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 347 दर्ज किया गया, जिसके बाद बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। अक्टूबर में 28 दिनों में से केवल 5 दिन ही लोगों को स्वच्छ हवा नसीब हुई, जबकि बाकी दिन शहर येलो, ऑरेंज और रेड जोन में रहा।

वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट

दिवाली और छठ पर्व के बाद शहर की हवा और जहरीली हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अक्टूबर में बहादुरगढ़ की वायु गुणवत्ता इस प्रकार रही:

  • 6 दिन – येलो जोन (मध्यम प्रदूषण)
  • 8 दिन – ऑरेंज जोन (खराब हवा)
  • 8 दिन – रेड जोन (गंभीर प्रदूषण)

सोमवार को AQI 381 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जो मंगलवार को घटकर 347 रहा। हालांकि शहर अब भी “गंभीर श्रेणी” में शामिल है। सुबह और शाम के समय घने स्मॉग की परत छाई रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कम हवा की गति और आतिशबाजी के कारण प्रदूषण तेजी से बढ़ा है।

स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ा

वायु प्रदूषण का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और थकान की शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) GRAP-III प्रतिबंध लागू कर सकता है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय, NHIA को नोटिस

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर NHAI को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास और सर्विस लेन पर उड़ने वाली धूल प्रदूषण का बड़ा कारण है। धूल नियंत्रित करने के लिए नियमित पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया ने कहा कि टैंकरों और एंटी-स्मॉग गन के जरिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन वर्तमान मौसम परिस्थितियां राहत में बड़ी बाधा बन रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.