Facebook-f Youtube X-twitter

कैमोर में BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, दो आरोपी घायल

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बैंक के बाहर हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में शामिल दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है।

दिनदहाड़े हत्या, गोली लगने से मौत

मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे भाजपा नेता और बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक बैंक से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और करीब से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही नीलेश वहीं गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को बड़ी सफलता – दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल

हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा क्षेत्र में घेर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। एनकाउंटर में दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

क्या बोले एसपी?

कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया: “दोनों आरोपी कैमोर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वे घायल हुए, हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।”

घटना के बाद तनाव, बाजार बंद – चक्काजाम

हत्या की खबर फैलते ही कैमोर और विजयराघवगढ़ में भारी विरोध और बवाल शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करा दिए और चक्काजाम कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, IG, DIG समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया और इसी दौरान आरोपियों का लोकेशन कजरवारा में मिला, जहां मुठभेड़ में दोनों घायल हुए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.