Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया महिला आतंक विंग, मसूद अजहर कर रहा भर्ती

नई दिल्ली। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अब महिलाओं को आतंक की राह पर ले जाने की साजिश शुरू कर दी है। संगठन ने अपनी पहली महिला आतंकी ब्रिगेड ‘जमात-उल-मोमिनात’ का गठन किया है। इस खतरनाक अभियान की अगुवाई जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर कर रहा है, जो महिलाओं को कट्टरपंथी बनाकर जिहाद के नाम पर आतंकवाद के लिए उकसा रहा है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुलासा – महिलाओं के लिए बनाई गई आतंकी ट्रेनिंग प्लान

21 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें मसूद अजहर महिलाओं की भर्ती और प्रशिक्षण का ब्लूप्रिंट बताते हुए सुना जा सकता है। यह रिकॉर्डिंग पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित मरकज़ उस्मान-ओ-अली की बताई जा रही है।

रिकॉर्डिंग के अनुसार, पुरुष आतंकियों की तरह महिलाओं के लिए भी आतंकी प्रशिक्षण का अलग ढांचा तैयार किया गया है—

  • पहला चरण: दौरा-ए-तस्किया – कट्टरपंथी मानसिकता और ब्रेनवॉशिंग
  • दूसरा चरण: दौरा-आयत-उन-निसा – जिहाद के नाम पर धार्मिक भ्रम फैलाना

मसूद अजहर महिलाओं को “जन्नत” का लालच देकर आतंकवाद से जोड़ने की साजिश रच रहा है।

हर जिले में शाखाएं खोलने की योजना, कड़े नियम लागू

जैश ने पाकिस्तान के हर जिले में जमात-उल-मोमिनात की शाखाएँ स्थापित करने की योजना बनाई है। हर शाखा का नेतृत्व एक महिला मुंतज़िमा (ऑर्गेनाइज़र) करेगी, जो भर्ती और प्रशिक्षण की ज़िम्मेदारी संभालेगी।

भर्ती की शर्तें:

  • महिलाओं पर कठोर पाबंदियाँ लागू की जाएँगी
  • किसी गैर-मेहरम पुरुष से बात करने की मनाही
  • पूरा नेटवर्क गुप्त संपर्क प्रणाली पर आधारित

परिवार की महिलाएं भी आतंकी नेटवर्क में शामिल

रिपोर्टों के अनुसार, इस महिला ब्रिगेड का नेतृत्व मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर कर रही है। इसके अलावा—

  • दूसरी बहन समायरा अजहर भी सक्रिय
  • पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की पत्नी अफीरा फारूक भी शामिल
  • नेटवर्क में 4–5 ऐसी महिलाएं भी जुड़ी हैं जिनके रिश्तेदार भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई में मारे गए

जैश-ए-मोहम्मद की यह नई आतंकी रणनीति महिलाओं के माध्यम से आतंकवाद फैलाने की खतरनाक वैश्विक साजिश को उजागर करती है। सुरक्षा एजेंसियाँ इसे दक्षिण एशिया की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मान रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.