Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलूचिस्तान में पाक सेना की बड़ी कार्रवाई, 18 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर की गई दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 18 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना की जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने गुरुवार को इस अभियान की जानकारी दी।

ISPR के अनुसार, बुधवार रात क्वेटा जिले के चिल्टन पर्वत श्रृंखला और केच जिले के बुलेदा क्षेत्र में दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद दोनों ओर से भीषण मुठभेड़ हुई।

बयान में कहा गया कि, “चिल्टन क्षेत्र में 14 और केच जिले में 4 आतंकवादी मारे गए हैं।” सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।

सेना ने बताया कि इलाके में बाकी बचे आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

राष्ट्रपति जरदारी ने की सेना की सराहना

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ये अभियान पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.