Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में रन फॉर यूनिटी, एसपी अशोक रतन ने दी एकता की सीख

राहुल चावला, धर्मशाला |  कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस की ओर से एक विशेष मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का नेतृत्व एसपी अशोक रतन ने किया। कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मैराथन की शुरुआत गांधी चौक धर्मशाला से हुई और यह जिलाधीश कार्यालय सचिवालय से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस ग्राउंड तक आयोजित की गई। करीब तीन किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान शहर के राहगीर भी इसमें शामिल होते गए और माहौल एकता के संदेश से गूंज उठा।

इस अवसर पर पुलिस कप्तान अशोक रतन ने कहा कि आज का दिन देशभर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता को समर्पित है। भारत विविधता में एकता वाला देश है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग और हर व्यक्ति में समरसता और एकजुटता का भाव रहेगा तो देश तरक्की और उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

एसपी अशोक रतन ने कहा कि ऐसी मैराथन न केवल एकता का प्रतीक हैं बल्कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच का भी प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है तो उसका मन और कार्य दोनों में एकाग्रता रहती है, जबकि अस्वस्थता व्यक्ति को नकारात्मकता और कुरीतियों की ओर धकेल देती है।

उन्होंने आगे कहा कि आज युवा वर्ग नशे की लत से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है, जो समाज और परिवार दोनों के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में स्पोर्ट्स, एडवेंचर और फिटनेस एक्टिविटीज के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी रतन ने बताया कि कांगड़ा जिला सहित हिमाचल प्रदेश के कई सीमावर्ती इलाकों में नशे का प्रसार बढ़ा है, जिसे खत्म करने के लिए पुलिस लगातार धरपकड़ और जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता फैलाना भी है।

धर्मशाला पुलिस के इस पहल को स्थानीय लोगों और युवाओं ने सराहा और इसे राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.