Facebook-f Youtube X-twitter

फतेहाबाद में रन फॉर यूनिटी, सीएम नायब सैनी ने दी एकता की मिसाल

फतेहाबाद |  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर फतेहाबाद में रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वयं भाग लेकर एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस मौके पर करीब 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री सैनी ने गांधी ग्राउंड से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा भी की। इसके बाद वे स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए और एम.एम. कॉलेज तक दौड़े।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से आज भारत एकजुट है। उन्होंने कहा, “पटेल ने देश की रियासतों को एक धागे में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी, इसलिए उन्हें लौहपुरुष कहा जाता है।”

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उसी मार्ग पर चलते हुए देश को विकास और एकता की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का जोश बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा, हरकोफेड चेयरमैन वेद फुल्लां, बलदेव ग्रोहा समेत कई भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.