Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार का बड़ा कदम ट्रांसपोर्ट सेवाएं अब सेवा केंद्रों पर

जालंधर  | भगवंत मान सरकार ने पंजाब में ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़ी सेवाओं को भ्रष्टाचार और दलालों से मुक्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आरटीओ कार्यालयों की 56 ट्रांसपोर्ट सेवाएं अब सीधे सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, सरल और दलाल-मुक्त सेवा प्रणाली प्रदान करना है। नई व्यवस्था सोमवार से पूरी तरह लागू हो जाएगी।

पहले ट्रांसपोर्ट विभाग की केवल 28 सेवाएं सेवा केंद्रों के जरिए दी जा रही थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 56 किया गया है। इसके लिए सभी सेवा केंद्र कर्मचारियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे लोगों को तेज़ और प्रभावी सेवाएं दे सकें। जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स स्थित टाइप-ए सेवा केंद्र में इन नई सेवाओं की शुरुआत के साथ ही नागरिकों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया।

सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ सेवाएं फिलहाल सिस्टम अपडेट के कारण अस्थायी रूप से रुकी हैं, लेकिन अगले सोमवार से सभी 56 सेवाएं पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगी।

पारदर्शी व्यवस्था से नागरिकों को मिली राहत

सेवा केंद्र पर पहुंचे नागरिक गौतम कपूर ने बताया कि यह पहल आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि पहले आरटीओ कार्यों के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब निश्चित शुल्क पर सभी सेवाएं सीधे केंद्र से मिल रही हैं। सभी दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड किए जाते हैं, जिससे काम की गति और पारदर्शिता दोनों में वृद्धि हुई है।

आरटीओ काउंटरों पर उमड़ी भीड़

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स स्थित सेवा केंद्र में आज आरटीओ से संबंधित कार्यों के लिए दो विशेष काउंटर स्थापित किए गए, जहां लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, स्वामित्व परिवर्तन और चालान निपटान जैसी सेवाएं दी गईं। पूरे दिन केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ रही।

वहीं, आरटीओ कार्यालय की अधिकांश सार्वजनिक खिड़कियां बंद रखी गईं, केवल एआरटीओ सर्विस विंडो खुली रही, जहां नागरिकों ने अपने ऑनलाइन चालानों का भुगतान किया। कई लोगों को नई व्यवस्था के तहत सीधे सेवा केंद्र भेजा गया।

सरकार का यह कदम राज्य में पारदर्शी, ई-गवर्नेंस आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में एक ऐतिहासिक सुधार माना जा रहा है, जिससे दलाल संस्कृति पर पूरी तरह अंकुश लगने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.