Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा स्वास्थ्य संस्थानों में लापरवाही पर मंत्री की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों में नोडल अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता सामने आई है। कई जिलों में नोडल अधिकारी न तो निर्माण कार्यों की सही जानकारी रखते हैं और न ही यह बता पा रहे हैं कि काम की प्रगति कितनी है या निर्माण कब तक पूरा होगा।

सूत्रों के अनुसार, कुछ नोडल अधिकारी निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों से मिलीभगत में भी पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के बाद उन्होंने स्वयं कई जिलों का औचक निरीक्षण किया, जहां अधिकांश अधिकारी निर्माण कार्यों से संबंधित सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्माण कार्यों से अलग करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संबंधित जिलों में निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि परियोजनाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों।

आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी जिले से घटिया निर्माण सामग्री या देरी की शिकायत मिली, तो संबंधित सीएमओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि अब सभी सिविल सर्जन अपने जिले में निर्माण परियोजनाओं के नोडल अधिकारी होंगे और उनसे किसी भी समय अपडेट रिपोर्ट मांगी जा सकती है।

आरती सिंह राव ने दोहराया कि अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान जनता की सेवा के केंद्र हैं, इसलिए इनके निर्माण में गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.