Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

हिमाचल  | देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा की आज पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 31 अक्तूबर 1984 की सुबह उनके अंगरक्षकों ने ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि वे आयरन लेडी थी और उनका पूरे विश्व में सिक्का चलता था। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में भी इंदिरा गांधी का भी योगदान रहा। अग्निहोत्री ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी का सम्मान करती है। महान विभूतियों पर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इंदिरा गांधी को याद किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वहीं, हिमाचल कांग्रेस में संगठन विस्तार में हो रही देरी को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने बयान दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में जल्द से जल्द संगठन का विस्तार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलकर फीडबैक दिया है। इससे पहले वे ख़ुद भी कांग्रेस की सर्वोच्च नेता इंदिरा गांधी और प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष अपना पक्ष रख चुकी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द प्रदेश में संगठन का विस्तार होना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.