Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यूयॉर्क में बारिश का कहर: दो बेसमेंट हादसों में दो की मौत, शहर में हाहाकार

न्यूयॉर्क। भीषण बारिश ने न्यूयॉर्क शहर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश से आई अचानक बाढ़ ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी बीच दो अलग-अलग बेसमेंट हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पिछले साल दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत की याद ताजा कर गई।

पानी से भरे बेसमेंट में फंसे दो लोग, दमकल भी बचा सकी जान

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, दोनों हादसे बारिश के बाद बेसमेंट में जलभराव के कारण हुए। पहला हादसा ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में हुआ, जहां 39 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के बेसमेंट में फंस गया। बताया जा रहा है कि उसने पहले अपने एक कुत्ते को बचाया, लेकिन दूसरा कुत्ता निकालने वापस गया और वहीं डूब गया। दमकल विभाग की स्कूबा टीम ने काफी मशक्कत की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। व्यक्ति और उसका पालतू दोनों की मौत हो गई।

दूसरा हादसा मैनहट्टन के वॉशिंगटन हाइट्स इलाके में हुआ, जहां 43 वर्षीय व्यक्ति बेसमेंट के बॉयलर रूम में मृत पाया गया। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है।

सिर्फ 10 मिनट की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हुई बारिश ने शहर के तीन पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। ज्यादातर बारिश केवल 10 मिनट में हुई, जिससे सड़कों, मेट्रो ट्रैक्स और इमारतों के बेसमेंट में पानी भर गया।

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा, “आज की बारिश में दो नागरिकों की जान गई है। यह बेहद पीड़ादायक है। हम बाढ़ के समय सतर्कता और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेंगे।”

शहर की व्यवस्था ठप, यातायात और बिजली प्रभावित

मूसलाधार बारिश से शहर की पूरी व्यवस्था चरमरा गई—

  • हजारों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
  • जेएफके, ला गार्डिया और नेवार्क एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं।
  • मेट्रो ट्रेनों की कई लाइनें जलभराव के कारण बंद करनी पड़ीं।
  • 140 से अधिक पेड़ गिरने की शिकायतें नगर प्रशासन को मिलीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि न्यूयॉर्क में इस तरह की अचानक बाढ़ें अब जलवायु परिवर्तन और शहर के कमजोर ड्रेनेज सिस्टम का संकेत बनती जा रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के भाडावास गेट क्षेत्र में गुरुग्राम से आई टीम द्वारा की गई, जिसमें भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। छापे के दौरान किसी भी व्यक्ति के...
Summer Express - गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। दमकल केंद्रों पर ड्यूटी के लिए भेजे गए 51 रोडवेज चालकों के कारण करीब 35 बस रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना...
Summer Express - पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल  | पलवल में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंका और संसद में बिल का विरोध करने के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा, जिला...
Summer Express - पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाकर और अधिक प्रभावी किया जाए तथा अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी...
Summer Express - Auto Draft

राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान की सबसे संवेदनशील और सुरक्षित मानी जाने वाली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात ईमेल के जरिए भेजे गए इस संदेश में दावा किया गया है कि दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में विस्फोट किया जाएगा। धमकी सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.