Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार ने न्यू पंजाब डे पर राज्यभर में छुट्टी घोषित

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 1 नवंबर को “न्यू पंजाब डे” के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में सरकारी अवकाश की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और संस्थानों में अवकाश रहेगा। वहीं, जालंधर जिले में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन के चलते आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे, जिसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नगर कीर्तन में अधिकतम लोगों की भागीदारी और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने किए सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम

नगर कीर्तन के दौरान जालंधर शहर की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने पुलिस विभाग और नगर निगम को सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

5 नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

गौरतलब है कि 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं, 6 नवंबर (रविवार) को संत नामदेव जी का जन्म दिवस भी राज्य सरकार ने राजकीय अवकाश के रूप में घोषित किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.