Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब पार्टी में विवाद बना खून का कारण, खाबड़ा गांव मर्डर सुलझा

भट्टूकलां |  फतेहाबाद जिले के खाबड़ा गांव में हुए रहस्यमयी ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार उर्फ बादल और दीपू, दोनों निवासी खाबड़ा कलां के रूप में हुई है।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को खाबड़ा गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल व फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की। पहचान न होने पर शव को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था।

तीन दिन बाद, 28 अक्टूबर को मृतक के भाई नरेश कुमार ने शव की पहचान अपने भाई मुकेश कुमार के रूप में की, जो 18 अक्टूबर से लापता था।

शराब पार्टी में विवाद से बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात वे मुकेश के साथ जोहड़ किनारे शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक ने आरोपी दीपू की बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे गुस्से में आकर दीपू ने घर से लाया कापा (तेज औजार) मुकेश के सिर पर दे मारा। वार इतना जोरदार था कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद दोनों ने कस्सी से गड्ढा खोदकर शव को नाले के पास दबा दिया और ऊपर से सूखी घास डालकर छिपाने की कोशिश की।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हत्या की साजिश और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.