Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई

नई दिल्ली |  बिलासपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद रेलवे और राज्य सरकार दोनों ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। हादसे के बाद मलबा हटाने और ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जबकि वैकल्पिक ट्रैक से ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया है।

यह हादसा बिलासपुर–कटनी रेलखंड के लाल खदान इलाके के पास हुआ, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन, रेलवे और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह अत्यंत “दर्दनाक और हृदयविदारक” हादसा है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया— “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सभी घायलों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।”

रेलवे ने भी की आर्थिक सहायता की घोषणा

रेल मंत्री द्वारा हादसे में प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार—

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख
  • गंभीर रूप से घायलों को ₹5 लाख
  • सामान्य रूप से घायलों को ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

फिलहाल रेलवे और राज्य प्रशासन संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.