Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में आज गूंजेगा वंदे मातरम, मोदी करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।

एक वर्ष तक चलेगा राष्ट्रव्यापी समारोह

यह आयोजन 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक पूरे एक वर्ष तक चलेगा। इस अवधि में देशभर में अनेक सांस्कृतिक, शैक्षणिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव उस अमर रचना को श्रद्धांजलि है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को सशक्त बनाया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 9:50 बजे देशभर में सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों द्वारा ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा।

‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक यात्रा

‘वंदे मातरम’ की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर की थी। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बन गया और आज भी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है।

पीएम मोदी का संदेश

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “7 नवंबर का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक रहेगा। हम ‘वंदे मातरम’ के 150 गौरवशाली वर्षों का उत्सव मना रहे हैं — यह वह प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि समारोह में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया जाएगा तथा ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हराबाग फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित हराबाग फोरलेन पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ से मंडी लौट रहे दोनों युवाओं की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों को उपचार...

जेई हत्या मामला: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, जांच में कई अहम खुलासे

Summer express, कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल महिला डॉक्टर घटना के बाद पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन अन्य आरोपियों ने उसे ऐसा...

चिंतपूर्णी मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने का प्रयास, सतर्कता से टली वारदात

Summer express,विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी | विश्वविख्यात श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार शाम एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने की कोशिश का मामला सामने आया। श्रद्धालु की सतर्कता और मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया और संदिग्ध महिला को मौके पर ही...

हिम बस पास योजना बनी यात्रियों के लिए वरदान, करसोग डिपो ने जारी किए 9,166 पास

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निःशुल्क और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हिम बस पास योजना यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र वर्गों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा...

संत रविदास जयंती पर ऊना पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा, अनुराग ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Summer express, राकेश, ऊना। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय कलश यात्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंची। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली से 29 जुलाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.