Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला में वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और चुनाव आयोग का पुतला फूंका

Shimla, Kartik 

वोट चोरी के आरोपों को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। शिमला में युवा कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित चुनाव आयोग का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी कर सरकार बनाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।


युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आर्यन चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी के मामलों का खुलासा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा में भाजपा पर वोट चोरी कर सरकार बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।आर्यन चौहान ने कहा कि भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती और केंद्र में रहते हुए चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में देशभर में उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.