Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर का दावा — हिमाचल भाजपा में नहीं कोई गुट, बोले “पांच पांडव पड़ेंगे कौरवों पर भारी

Shimla, Sanju

भारत देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शिमला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक मंच पर नज़र आए। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान राज्य की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि हिमाचल भाजपा में किसी तरह की गुटबाज़ी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। अनुराग ठाकुर ने तीखे अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा में पांच गुट हैं, लेकिन ये पांच पांडव हिमाचल में कौरवों पर भारी पड़ेंगे।

अनुराग ठाकुर ने  कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की हर संभव मदद की है, और भविष्य में भी सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी हिमाचल के साथ भेदभाव नहीं कियाअनुराग ठाकुर ने कहा किआपदा के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा साथ दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

वहीं, जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “एक ऐसी पार्टी पर टिप्पणी का कोई लाभ नहीं जो एक साल में अपना अध्यक्ष तक नहीं बना सकी।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और मजबूत नेतृत्व में कार्य कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...

अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा। अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब...

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.