Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन” में पंचकूला पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी और हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

Panchkula, 8 November

 पंचकूला पुलिस ने “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अभियान में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन चोरी के आरोपी, दो हथियार तस्कर और एक किशोर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग स्विफ्ट कार, एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टे और पाँच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पहला मामला: दुकानों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, आठ वारदातों का खुलासा

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 4 नवंबर को रामगढ़ चौकी क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इंचार्ज दलीप सिंह की टीम (एएसआई नीरज और सिपाही साहिल सहित) ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सलीम उर्फ सोनू (34) निवासी राजपुरा, अनवर उर्फ गुरी (34) और अविनाश उर्फ मक्खी (19) निवासी शिवालिक कॉलोनी, डेराबस्सी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पंचकूला में पाँच और पंजाब के ढकौली क्षेत्र में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयोग कार बरामद कर ली है।

दूसरा मामला: रैपिडो चालक से अवैध पिस्टल बरामद

5 नवंबर को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरज पुत्र सतबीर सिंह, निवासी पौढ़ी गढ़वाल (उत्तराखंड), हाल निवासी पंजाब कॉलोनी, डफरपुर (मोहाली) को गिरफ्तार किया।
सूरज रैपिडो टैक्सी चालक के रूप में कार्य करता था और अवैध हथियार सप्लाई करता था। उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B)(a) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

तीसरा मामला: अवैध कट्टे और कारतूस के साथ युवक काबू, 3 दिन का रिमांड

7 नवंबर को क्राइम ब्रांच-26 ने अजय उर्फ बिट्टू (26) निवासी शांति विहार, मोहाली को बरवाला-डेराबस्सी रोड से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
इस कार्रवाई में एएसआई राजेश, मुख्य सिपाही सुरेश, मुख्य सिपाही प्रवेश, सिपाही साहिल और सिपाही मोहन की टीम शामिल थी।

चौथा मामला: नाबालिग से देसी कट्टा बरामद

6 नवंबर को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने सेक्टर-14 से एक किशोर को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह, अंबाला भेज दिया गया।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज का बयान

एसीपी कंबोज ने कहा कि पंचकूला पुलिस चोरी, लूट और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने इस सफलता को पुलिस की सतर्कता, तेज़ कार्रवाई और बेहतर टीमवर्क का परिणाम बताया.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.