Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में कांग्रेस और अकॉर्ड हॉस्पिटल द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित

पलवल में कांग्रेस और अकॉर्ड हॉस्पिटल द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित

Palwal, 9 November

पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी और अकॉर्ड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों ने यहां स्वास्थ्य जांच कराई और जरूरत के अनुसार दवाइयां दी गईं। नेत्रपाल अधाना ने बताया कि इस शिविर में जनरल फिजिशियन, गायनाकोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही Hb, शुगर और SpO₂ जैसी जांचें भी निःशुल्क की गईं।

अस्पताल की ओर से पहुंचे डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें की गई हैं — कुछ रिपोर्टें मौके पर दी गईं, जबकि कुछ सैंपल की रिपोर्ट बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आगे निःशुल्क उपचार भी दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.