Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहदान से संवर रहा डॉक्टरों का भविष्य: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रदीप कश्यप की अनूठी पहल


देहदान से संवर रहा डॉक्टरों का भविष्य: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रदीप कश्यप की अनूठी पहल

Mandi, Dharamveer 

जब कोई व्यक्ति इस दुनिया से जाता है, तो उसका शरीर सामान्यतः जलाया या दफनाया जाता है। परंतु मेडिकल साइंस के लिए यही देह सबसे बड़ा शिक्षक बन जाती है। डॉक्टर बनने की राह में मृत शरीर पर किए गए अध्ययन से ही भविष्य के चिकित्सक मानव शरीर की जटिलताओं को समझ पाते हैं।

इसी उद्देश्य को जन-आंदोलन का रूप देने में जुटे हैं श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कश्यप, जो अब तक 330 लोगों को देहदान के लिए प्रेरित कर चुके हैं। इनमें से 10 मृतदेह कॉलेज को अध्ययन हेतु प्राप्त हो चुके हैं।

बिना देहदान के डॉक्टर की पढ़ाई अधूरी — डॉ. प्रदीप कश्यप

डॉ. कश्यप का कहना है कि किताबें और डिजिटल संसाधन डॉक्टर को दिशा देते हैं, लेकिन अनुभव मृतदेह ही सिखाता है।उन्होंने बताया कि 10 मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण के लिए एक देह आवश्यक होती है, जबकि कॉलेज में हर वर्ष 120 छात्रों के लिए कम से कम 12 देहों की जरूरत पड़ती है।

परिजनों के इंकार से रुकता है यह पुण्य कार्य

डॉ. कश्यप ने बताया कि कई बार पंजीकरण के बावजूद परिजन मृत्यु के बाद देह सौंपने से इंकार कर देते हैं। अब तक ऐसे 8 से 10 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं का हवाला देकर लोग अंतिम संस्कार कर देते हैं, जबकि हमारे शास्त्रों में भी देहदान को पुण्य कार्य बताया गया है।

अंगदान और देहदान — दोनों का अलग महत्व

डॉ. कश्यप ने स्पष्ट किया कि अंगदान और देहदान दो अलग प्रक्रियाए हैं।अंगदान से किसी को जीवनदान मिलता है, जबकि देहदान से वे डॉक्टर तैयार होते हैं जो आगे चलकर हज़ारों जिंदगियां बचाते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में फिलहाल अंगदान की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

स्वेच्छा से होती है देहदान की प्रक्रिया

देहदान पूरी तरह स्वैच्छिक प्रक्रिया है। इच्छुक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में जाकर फॉर्म भर सकते हैं, जिस पर परिजनों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। इसके बाद कॉलेज की ओर से देहदान कार्ड जारी किया जाता है। मृत्यु के बाद परिजन कॉलेज को सूचित कर देह सौंप देते हैं, जो अध्ययन एवं शोध कार्यों में उपयोग होती है।

डॉ. प्रदीप कश्यप का संदेश

देहदान केवल वैज्ञानिक योगदान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है। आपकी देह मृत्यु के बाद भी किसी का भविष्य गढ़ सकती है — यही सच्चा जीवन है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.