Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने शुरू की क्रॉस-बॉर्डर सर्विस

Summer express मुंबई | विदेश में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए पेमेंट लेना आसान होगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (JPSL) ने क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस शुरू की है। इसके जरिए भारतीय एक्सपोर्टर्स दुनिया भर के ग्राहकों से वर्चुअल अकाउंट, इंटरनेशनल कार्ड और स्थानीय पेमेंट नेटवर्क के जरिए पैसा ले सकेंगे। JPSL को RBI से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर की मंजूरी मिली है, जो एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों तरह के ट्रांजैक्शन को कवर करती है। हालांकि लॉन्च की गई सर्विस का मुख्य फोकस फिलहाल विदेश से पेमेंट लेने को आसान बनाने पर है।

इस सर्विस का फायदा ऑनलाइन सेलर्स, डिजिटल बिजनेस, फ्रीलांसर्स, क्रिएटर्स और सॉफ्टवेअर सर्विस देने वाली कंपनियों को भी मिल सकता है। अभी विदेशी ग्राहकों से पेमेंट लेने में अलग-अलग करेंसी, कई पार्टनर्स, कागजी काम और पेमेंट मिलान जैसी दिक्कतें आती हैं। कंपनी का कहना है कि नया प्लेटफॉर्म इन प्रक्रियाओं को आसान करेगा और कारोबारियों को विदेशी ग्राहकों से उनकी स्थानीय पेमेंट व्यवस्था के जरिए पैसा लेने की सुविधा देगा।

JPSL के मुताबिक उसकी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस भारत के करीब 50 फीसदी एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को कवर करती है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, UAE, सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भारतीय कारोबारी खरीदार की स्थानीय करेंसी में कीमत बता सकेंगे और पेमेंट ले सकेंगे। आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में भी नए लोकल पेमेंट तरीके जोड़ने की योजना है।

कंपनी के मुताबिक कारोबारियों को भुगतान का सेटलमेंट ट्रांजेक्शन के दो कार्यदिवस के भीतर मिल सकेगा और रकम का कोई हिस्सा रोककर नहीं रखा जाएगा। विदेशी भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उसी कार्यदिवस में उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इस सेवा के लिए JPSL ने सिटी (Citi) के साथ साझेदारी की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों से किया संवाद, खेल सामग्री देकर सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

घुमारवीं (बिलासपुर)-: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें तनावमुक्त रहकर पढ़ाई करने, सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर भी...

बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय, युवाओं को खेलों से जुड़ने का सुनील शर्मा ने दिया संदेश

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना समय की जरूरत है। पुलिस की सक्रियता से...

गुरुग्राम में ट्रक की टक्कर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत, परिवार में मातम

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के पटौदी रोड पर खवासपुर गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित यादव की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अमित काफी देर तक सड़क पर...

पलवल में खेल महाकुंभ के लिए लड़कियों के 30 खेलों के ट्रायल आयोजित

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मंगलवार को खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत लड़कियों की सीनियर श्रेणी के 30 खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले की खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन किया। इन...

कैथल के सात गांवों को भाखड़ा नहर से मिला स्वच्छ पेयजल, नौ में काम जारी

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रयास तेज किए जा रहे हैं। विभाग के अधीक्षक अभियंता करण बहल के अनुसार, जिले के सात गांवों को भाखड़ा नहर आधारित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जा चुका है,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.