Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लहरों पर हौसला,पहाड़ों पर कदम;‘संकल्प-2026’ में एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

8 किमी ट्रैकिंग के बाद 22 किमी सेलिंग, औहर में निकाली जल संरक्षण जागरूकता रैली

बिलासपुर, सुभाष–:‘संकल्प सेलिंग एक्सपीडिशन-2026’ के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने साहसिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भी परिचय दिया।दिन की शुरुआत सुबह व्यायाम से हुई, जिसके बाद कैडेट्स ने बंदला हिल्स क्षेत्र में ट्रैकिंग अभियान शुरू किया।कैडेट्स ने निहाल-कुनाला क्षेत्र में करीब 8 किलोमीटर की ट्रैकिंग पूरी की। कठिन रास्तों पर कदमताल करते हुए कैडेट्स ने शारीरिक क्षमता, अनुशासन और आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया। ट्रैकिंग के दौरान प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

ट्रैकिंग के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

ट्रैकिंग पूरी करने के बाद कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने के साथ स्थानीय लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।इसके बाद अभियान दल ने सेलिंग गतिविधि शुरू की। कैडेट्स ने मझासू से औहर होते हुए कंगर कोठी तक नौकायन किया और फिर बिलासपुर की ओर वापसी की। चौथे दिन कैडेट्स ने कुल 22 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की।

औहर में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली

सेलिंग अभियान के दौरान औहर पहुंचे कैडेट्स ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली में पानी की बचत, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और जल की बर्बादी रोकने का संदेश दिया गया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने अभियान दल का स्वागत किया। स्थानीय विद्यार्थियों की भागीदारी से कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला।

‘पानी की हर बूंद भविष्य के लिए महत्वपूर्ण’

अभियान के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि जल जीवन का मूल आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने कहा कि आज जल स्रोतों को बचाने के प्रयास किए जाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का मकसद कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों का अनुभव देने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण और समाज के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

कर्नल जी.पी. सिंह ने बढ़ाया कैडेट्स का मनोबल

चौथे दिन 4 एचपी बटालियन आर्मी एनसीसी यूनिट, हमीरपुर के कमान अधिकारी कर्नल जी.पी. सिंह ने अभियान में पहुंचकर कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कैडेट्स से बातचीत कर उनके अनुभव जाने और अभियान के दौरान किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कर्नल जी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ आरडीसी बैनर के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है और इसके लिए 15 अंक निर्धारित किए गए हैं।उन्होंने कैडेट्स से पूरे अभियान के दौरान इसी जोश, अनुशासन और टीम भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।

साहसिक अभियान के साथ सामाजिक सरोकार भी

चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने 8 किलोमीटर ट्रैकिंग और 22 किलोमीटर सेलिंग पूरी कर अपनी शारीरिक क्षमता और साहस का प्रदर्शन किया। वहीं स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण रैली के जरिए उन्होंने पर्यावरण एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।संकल्प सेलिंग एक्सपीडिशन-2026’ अब सिर्फ एक साहसिक नौकायन अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में साहस, अनुशासन, नेतृत्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की भावना को मजबूत करने वाला अभियान बनकर सामने आ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.