Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में हथियारों समेत तीन तस्कर किएगिरफ्तार दो एके-47 और 50 कारतूस बरामद

समर न्यूज। अमृतसर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एके-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे। आरोपियों पर पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल होने का संदेह है। इस मामले में थाना छेहर्टा अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिलते थे। इसके साथ ही विदेश में बैठे हथियार तस्कर के साथ आरोपियों के संपर्क और सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का दायरा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए पूछताछ और जांच के आधार पर इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

{पंजाब में हथियारों की बढ़ती बरामदगी
अमृतसर में हालिया कार्रवाई ने सीमा पार हथियार तस्करी पर फिर ध्यान खींचा है। सितंबर के शुरुआती दिनों में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क और पंजाब में आपराधिक तत्वों तक हथियार पहुंचाने की बात सामने आई। इसके बाद अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक अन्य सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 15 अवैध पिस्तौल तथा पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.