पंचकूला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पिंजौर में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला का नाम अब श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय गुरु तेग बहादुर जी के तप, त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, जो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
सीएम ने जानकारी दी कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक अवसर पर भाग लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रमुख घोषणाएं
- गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाएगा।
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में गुरु तेग बहादुर अनुसंधान पीठ स्थापित की जाएगी।
- यमुनानगर के मेडिकल कॉलेज का नाम भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाएगा।
- पंचकूला–पोंटा साहिब मार्ग का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी मार्ग रखा जाएगा।
- लखनौर साहिब में माता गुजरी देवी VLDA कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों, त्याग और मानवता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। “मुझे इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श हमें समाज में धार्मिक सद्भाव, सेवा और एकता की प्रेरणा देते हैं।