Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्ज़ और तनाव का दबाव, हिसार में व्यापारी की आत्महत्या

हिसार |  हरियाणा के हिसार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुदामा नगर निवासी और आरा मशीन चलाने वाले राजीव कालिया (45) ने कथित रूप से फाइनेंसर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे नकुल कालिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25 अक्तूबर को दी थी शिकायत, की थी कानूनी कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार, राजीव कालिया ने 25 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक के नाम एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें भिवानी निवासी फाइनेंसर विजेंद्र गिल पर मानसिक उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाया गया था।
हालांकि, पुलिस कार्रवाई से पहले ही उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

बेटे का बयान: “पापा कहते थे, अब मरने के बाद ही पीछा छूटेगा”

मृतक के बेटे नकुल ने बताया कि उनका परिवार तीन भाइयों और एक बहन से मिलकर बना है।
नकुल ने कहा, “मेरे पिता कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। विजेंद्र उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। पापा अक्सर कहते थे कि उनके मरने के बाद ही विजेंद्र पीछा छोड़ेगा।” 9 नवंबर को राजीव कालिया ने आत्महत्या कर ली।

2012 से शुरू हुआ था 27 लाख का विवाद

पुलिस के अनुसार, राजीव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने वर्ष 2012 में विजेंद्र से 17 लाखरुपये उधार लिए थे और यह रकम उन्होंने दो अन्य व्यक्तियों को दिलवाई थी। वर्ष 2018 में दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें तय हुआ कि केवल मूल रकम लौटाई जाएगी, ब्याज नहीं। फिर भी विजेंद्र ने लगातार ब्याज की मांग की और दबाव बनाकर खाली चेक व पासबुक पर हस्ताक्षर करवा लिए।

राजीव ने आरोप लगाया था कि विजेंद्र ने चेक बाउंस कराकर उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

एचटीएम थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। “हम वित्तीय लेनदेन, चेक बाउंस केस और मृतक की पूर्व शिकायतों की गहराई से जांच कर रहे हैं,” पुलिस अधिकारी।

फाइनेंसर ने बताया आरोप बेबुनियाद

वहीं, विजेंद्र गिल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, “राजीव मेरा पुराना सहपाठी था। हमारे बीच पुराने लेनदेन का मामला अदालत में लंबित है। तीन साल से हमारा कोई संपर्क नहीं था। मुझे नहीं पता इस पुराने विवाद में मुझे क्यों घसीटा जा रहा है।” Nएक अन्य व्यक्ति, जिसका नाम भी शिकायत में आया, ने भी किसी भी वित्तीय संबंध से इनकार किया।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मृतक की शिकायत, बैंक रिकॉर्ड और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.