Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ‘अजीत कुमार रेसिंग’ में साझेदारी

बेंगलुरु | भारत की सबसे तेजी से उभरती मोटरस्पोर्ट टीमों में से एक ‘अजीत कुमार रेसिंग’ ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के साथ साझेदारी की घोषणा की। साझेदारी के तहत RCPL का प्रमुख एनर्जी ड्रिंक ब्रांड कैंपा एनर्जी टीम का ऑफिशियल एनर्जी पार्टनर होगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा कि “यह साझेदारी भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने के साथ, मेड-इन-इंडिया पहल और भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। आज के युवाओं के कभी हार न मानने वाले जज़्बे को आगे बढ़ाते हुए, कैम्पा-एनर्जी वैश्विक रेसिंग सर्किट में टीम को उपलब्धियां हासिल करने की ऊर्जा देगी।“

अजीत कुमार रेसिंग की स्थापना प्रसिद्ध अभिनेता, रेसर और पद्म पुरस्कार से सम्मानित अजीत कुमार ने 2024 में की थी। अंतरराष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली, यह एक पेशेवर मोटरस्पोर्ट टीम है। टीम ने अपने पहले ही वर्ष में 2025 Creventic 24H European Endurance Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए P3 ओवरऑल फिनिश हासिल की थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.