Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह के 41 जनजातीय गांवों का होगा समग्र विकास


चुराह के जनजातीय गांवों को आदर्श मॉडल बनाने की तैयारी, संयुक्त टीमें बना रहीं विकास खाका

Chamba, Manjur Pathan

चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए एक बड़ी पहल शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आदि कर्मयोगी योजना’ के तहत चुराह के 41 जनजातीय गांवों को समग्र रूप से विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य है कि दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए।

इन दिनों विकास खंड तीसा में इस योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय, तीसा की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत सचिवों और तकनीकी कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीमें चिन्हित पंचायतों के गांवों का दौरा कर रही हैं, जहां वे जमीनी स्तर पर आवश्यकताओं और कमियों का आकलन कर रही हैं। अभी तक विकास खंड की 53 पंचायतों में से कुल 41 ऐसे गांव चिन्हित किए गए हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति समुदाय की आबादी रहती है और जहां इस योजना के तहत समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी तीसा अरविंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों को तेज गति से विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करना, पेयजल योजनाओं को बेहतर बनाना, स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, सड़क सुविधा उपलब्ध कराना और आजीविका बढ़ाने वाले प्रयास शामिल किए जा रहे हैं।

अरविंद कुमार ने कहा कि तैयार की गई कार्ययोजना को जल्द ही उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्यों पर तेजी से अमल शुरू किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस योजना के क्रियान्वयन से चुराह के जनजातीय गांवों का समग्र विकास होगा और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उनके ही गांवों में उपलब्ध हो सकेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.