Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 6297 स्कूलों में नर्सरी शिक्षक नहीं, जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति की मांग 

Shimla, 18 November-:हिमाचल प्रदेश के हजारों स्कूलों में प्री-प्राइमरी स्तर पर शिक्षकों की भारी कमी के बीच, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6297 सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति न होने से प्रारंभिक बाल शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

डॉ. मामराज पुंडीर का सरकार से आग्रह

डॉ. पुंडीर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) का दो वर्ष का गहन प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, लेकिन लंबे समय से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जब प्रदेश के हजारों स्कूल नर्सरी शिक्षकों से वंचित हैं, तो जेबीटी प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्त करना न केवल शिक्षा के हित में होगा, बल्कि रोजगार की दिशा में भी बड़ी राहत प्रदान करेगा।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में सरकार को 10,000 से अधिक नियुक्ति आवेदन भेजे गए थे, लेकिन इनमें से 9986 आवेदनों को खारिज कर दिया गया, जो इस महत्वपूर्ण विषय के प्रति सरकारी संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है। डॉ. पुंडीर के अनुसार, यह स्थिति चिंताजनक है और सरकार को तुरंत सकारात्मक व ठोस कदम उठाने चाहिए।

डॉ. पुंडीर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का हवाला देते हुए कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय, प्रशिक्षित और योग्य जेबीटी पास युवाओं को नर्सरी शिक्षक नियुक्त किया जाना चाहिए। इससे जहां शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, वहीं हजारों युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि प्री-प्राइमरी स्तर पर हर स्कूल में शिक्षक की अनिवार्य तैनाती और स्थायी नीति निर्माण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रदेश में बाल शिक्षा को मजबूत आधार मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.