Facebook-f Youtube X-twitter

CM के दावे की खुली पोल: यमुना में फिर दिखा जहरीला झाग

दिल्ली | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के यमुना नदी को “झाग-मुक्त” करने के दावे पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक मीडिया चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि यमुना का झाग खत्म नहीं हुआ है, बल्कि इसे रासायनिक छिड़काव के ज़रिए दिन के समय अस्थायी रूप से दबाया जा रहा है।

स्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह यमुना की सतह पर जहरीले सफेद झाग की मोटी परत साफतौर पर तैरती नजर आई, जो सरकार के दावों के बिल्कुल उलट है। वीडियो में दिखा कि पानी पर झाग की इतनी मोटी परत थी कि नावें भी मुश्किल से रास्ता बना रही थीं।

दिन में साफ क्यों दिखती है नदी? सामने आया बड़ा खुलासा

रिपोर्ट में दावा किया गया कि दिल्ली सरकार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5-6 बजे तक लगातार रासायनिक स्प्रे कराती है, जिससे झाग सतह पर दिखना बंद हो जाता है। इसी वजह से दिन के समय यमुना साफ दिखती है, जबकि रात में छिड़काव रुकते ही प्रदूषण फिर दिखाई देने लगता है।

पत्रकार ने कहा कि जब उनकी टीम दोपहर में वहां मौजूद थी, तब झाग नज़र नहीं आया क्योंकि उस समय स्प्रे चल रहा था। लेकिन सुबह 7 बजे लिए गए वीडियो में झाग की परत कई फीट मोटी दिखाई दी।

स्टिंग में सामने आए दृश्य और तथ्य यह संकेत देते हैं कि यमुना प्रदूषण को नियंत्रण में दिखाने के लिए केवल “कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट” किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्या जस की तस बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.